भागलपुर, अप्रैल 22 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट सौरबाजार। थाना क्षेत्र के बखरी वार्ड सात निवासी प्रतिमा कुमारी का मंगलवार की रात फंदे से लटका शव मिला। सौरबाजार थाना क्षेत्र के हुसैन चक निवासी प्रतिमा की शादी बीते 13 मार्च को बखरी निवासी मनोज मेहता के पुत्र रितेश मेहता साथ हुई थी। मृतका के परिजनों ने पांच लाख रुपए दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने पर सौरबाजार थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...