भागलपुर, मार्च 24 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सोनवर्षा राज-रानीबाग एनएच-107 पर रंगीनियां गांव के समीप सोमवार की रात तेज रफ्तार से अनियंत्रित बुलेट डिवाइडर से जा टकराई, जिससे उस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची 112 पीसीआर टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने तीनों युवकों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान छोटू पोद्दार (गोलमा, दरभंगा), अनिल पोद्दार एवं विपिन पोद्दार (दोनों रसलपुर, थाना बनमा इटहरी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बनमा इटहरी प्रखंड के रसलपुर गांव से बुलेट पर सवार होकर सिमरी बख्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.