सहरसा: तीन माह से वेतन नहीं, सड़क पर उतरे सफाईकर्मी
भागलपुर, मई 11 -- सिमरी बख्तियारपुर से महेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मियों का गुस्सा सोमवार को उस समय फूट पड़ा, जब लगातार तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित सफाई कर्मियों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ मार्च निकालते हुए जोरदार नारेबाजी की। कर्मियों का कहना था कि कई बार मांग करने के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई ठोस पहल नहीं की गई। सफाई कर्मियों का आक्रोश मार्च स्टेशन चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार, विभिन्न चौक- चौराहों से गुजरते हुए ब्लॉक चौक तक पहुंचा। इस दौरान कर्मियों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर बकाया वेतन भुगतान की मांग उठाई। मार्च के दौरान बाजार क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.