सहरसा: डीपीओ के दो ठिकानों पर छापेमारी
भागलपुर, अगस्त 7 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट आय से अधिक संपत्ति मामले में सहरसा के शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत अमर के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी की है।विशेष न्यायालय निगरानी उत्तर बिहार मुजफ्फरपुर से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर ईओयू की टीम यह कारवाई कर रही है। अजीत पर कुल 62,20,550 रुपये आय से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह इनके ज्ञात आय से लगभग 72.35 प्रतिशत अधिक है। सहरसा में डीपीओ के नया बाजार स्थित आवास और शिक्षा विभाग कार्यालय में छापेमारी सुबह नौ बजे से छापेमारी चल रही है। यह भी पढ़ें- भ्रष्ट डीपीओ पर ईओयू का शिकंजा; तीन जिलों में चार ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.