सहरसा: डीएम एवं एसपी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण
भागलपुर, जून 8 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा सोमवार को ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया गया। त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा वेयरहाउस में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने तथा नियमित निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.