भागलपुर, जून 18 -- कहरा से विजय झा की रिपोर्ट कहरा। बनगांव नगर पंचायत में कचरा डंपिंग स्थल के अभाव में जुगाड़ व्यवस्था के सहारे सफाई कार्य संचालित किया जा रहा है। डंपिंग स्थल नहीं होने के कारण बीते दो दिनों तक कचरा उठाव कार्य भी बाधित रहा, जिससे कई स्थानों पर गंदगी का अंबार लग गया। जानकारी के अनुसार बनगांव को नगर पंचायत का दर्जा मिले पांच वर्ष बीत चुके हैं। इस दौरान सफाई मद में करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन अब तक कचरा निस्तारण के लिए स्थायी डंपिंग स्थल की व्यवस्था नहीं हो सकी है। वर्तमान में मुख्य सड़कों, नहर किनारे तथा अन्य खाली स्थानों पर कचरा फेंका जा रहा है। यह भी पढ़ें- चम्पानगर में कचरा निस्तारण के लिए जमीन चिन्हित, कम्पोस्ट प्लांट का रास्ता साफ इसके कारण सड़क किनारे जमा कचरा नगर पंचायत की पहचान बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का क...