भागलपुर, जून 14 -- सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा से महेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बस्ती स्थित ईदगाह के समीप शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में रंगीनियां गांव निवासी सुरेश चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र दशरथ चौधरी तथा राधे सिंह के 27 वर्षीय पुत्र नीतीश उर्फ नीतू सिंह शामिल हैं। जिसमें नीतीश की हालत गंभीर है। दोनों का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- सहरसा: ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक जख्मीघटनास्थल पर अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक और बाइक की टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इसी दौरान एक कार्यक्रम से लौट रहे सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन ने ...