सहरसा: टेली-कंसल्टेशन में पिछड़ा कोसी, सहरसा 34वें, मधेपुरा 35वें और सुपौल 22वें स्थान पर
भागलपुर, जुलाई 12 -- सहरसा से श्रुतिकांत की रिपोर्ट बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी टेली- कंसल्टेशन सेवा में कोसी प्रमंडल का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। 1 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक जारी राज्य स्तरीय जिला रैंकिंग में सहरसा 34वें, मधेपुरा 35वें और सुपौल 22वें स्थान पर रहे। वहीं औरंगाबाद 15,885 टेली-कंसल्टेशन के साथ लगातार राज्य में पहले स्थान पर बना हुआ है। यह अंतर केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भी संकेत देता है। जारी रैंकिंग के अनुसार सुपौल में 4,070, सहरसा में 2,323 और मधेपुरा में मात्र 2,101 टेली-कंसल्टेशन दर्ज किए गए। दूसरी ओर शीर्ष स्थान पर रहे औरंगाबाद ने 15 हजार से अधिक टेली- कंसल्टेशन दर्ज कर यह साबित किया कि प्रभावी मॉनिटरिंग और स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रियता से इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.