भागलपुर, जुलाई 13 -- महिषी से प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का असर दिखने लगा है। झाड़ा पंचायत जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी चढ़ने से आवागमन प्रभावित हो गया है। मंगरौनी-झाड़ा मार्ग समेत झाड़ा-सिसौना, सिसौना-टिकोलवा और बेलडावर जाने वाली सड़कों पर कई स्थानों पर पानी बह रहा है, जिससे कीचड़ और फिसलन के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बहियारों में पानी भरने से फसलों के साथ पशुओं के चारे पर भी संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी इतना नहीं है कि नाव चलाई जा सके, इसलिए लोगों को जोखिम उठाकर सड़क से ही गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...