अररिया, सितम्बर 23 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। नारी सशक्तिकरण और पोषणयुक्त भोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज अन्य पिछड़ा वर्ग 2 कन्या उच्च विद्यालय, मेनहा, सहरसा में जीविका दीदी की रसोई का भव्य शुभारंभ किया गया। यह रसोई केवल एक भोजन केंद्र नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुकी है। रसोई का उद्घाटन उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, जिला कल्याण पदाधिकारी अश्वनी चौबे और जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, सत्तरकटैया, जिला स्तरीय प्रबंधक आशीष कुमार, नीतू भारती, प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्वेता कुमारी, नीलू कुमारी और संकल्प जीविका संघ की दीदिया भी उपस्थित रहीं। यह रसोई केंद्र सहरसा की 315 और सीतामढ़ी की 148 छात्राओं को प्रतिदिन स्वच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.