भागलपुर, मार्च 24 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। कोसी पूर्वी तटबंध स्थित गोड़पारा चौक के समीप पुलिस जांच के दौरान मोटरसाइकिल से 234 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अपर थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में नगर पंचायत नवहट्टा निवासी शिवजी दास को हिरासत में लिया गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध गांजा तस्करी का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...