भागलपुर, अप्रैल 24 -- पतरघट से पुलेन्द्र सिंह सहरसा। प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर मध्य विद्यालय में 13 अप्रैल से चल रहा प्रखंड स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण कार्य शुक्रवार को संपन्न हो गया। चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ इन्द्रदेव कुमार निराला ने बताया कि प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के चिन्हित 235 प्रगणक और 45 पर्यवेक्षकों को सात समूहों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षक के रूप में हाईस्कूल के वरीय और अनुभवी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई। जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनर हरेराम कुमार, मो. हसन इमाम, अश्वनी कुमार और विजय कुमार द्वारा दिया गया।बीडीओ ने कहा कि 2 मई से 31 मई तक प्रथम चरण की जनगणना कार्य प्रशिक्षित प्रगणक और पर्यवेक्षकों द्वारा डोर-टू-डोर जाकर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना कार्य में किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.