भागलपुर, मार्च 19 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। चैती दुर्गापूजा के अवसर पर पटोरी पंचायत स्थित प्रियव्रत उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचगछिया से भव्य कलश यात्रा सह आकर्षक झांकी निकाली गई। इस अवसर पर लगभग 2500 कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर बिहरा, पटोरी और पंचगछिया होते हुए कार्यक्रम स्थल तक यात्रा की। कलश यात्रा के दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया और यह यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। रास्ते में आम लोगों ने जगह-जगह पर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भीम ना. महतो, संजय महतो, मुकेश पोद्दार सहित कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.