भागलपुर, अप्रैल 28 -- सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश की रिपोर्ट रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सिमरी बख्तियारपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस नहीं मिलने से लोग अब मजबूरी में कोयले और लकड़ी का सहारा लेने लगे हैं।स्थानीय बाजारों में कोयले की मांग में अचानक उछाल आया है। इसका असर कीमतों पर भी पड़ा है और 24 सौ रुपए किवंटल तक कोयला बिक रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में बिक्री कई गुना बढ़ गई है। कुछ समृद्ध घरों में राहत के तौर पर इंडक्शन चूल्हा का इस्तेमाल बढ़ा है, लेकिन हर वर्ग के लिए यह संभव नहीं है। वहीं, होटल, ढाबा एवं मिष्टान्न दुकानों में बड़े पैमाने पर खाना बनाने के लिए कोयले की ख...