सहरसा: गैरमजरूआ खास पोखर पर किया अतिक्रमण
भागलपुर, जून 14 -- सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा से महेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के सरोजा पंचायत के वार्ड संख्या 11 श्यामनगर स्थित गैरमजरूआ खास पोखर पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर जांच एवं अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इधर बड़ी संख्या में ग्रामीण पोखर स्थल पर जुटे और विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सार्वजनिक उपयोग के लिए दर्ज गैरमजरूआ खास पोखर की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा धीरे-धीरे कब्जा किया जा रहा है। इससे पोखर का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। कहा यह पोखर वर्षों से गांव की सार्वजनिक संपत्ति रही है और इसका उपयोग जल संरक्षण, पशुओं को पानी पिलाने तथा अन्य पारंपरिक कार्यों के लिए होता रहा है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण की जद में पोखरा, मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.