सहरसा: खेलते-खेलते काल के गाल में समाया गौरव
भागलपुर, मई 17 -- सोनवर्षा राज, सहरसा से कुमार नीरज की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के बिराटपुर पंचायत स्थित भादा गांव में शनिवार की रात सर्पदंश से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज साह के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि गौरव शनिवार की शाम गांव में खेल रहा था, तभी एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया।सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बालक को सोनवर्षा सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।गांव में पसरा मातम: बालक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां माला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना पर सांसद प्रतिनिधि रतन कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हसीरउद्दनी समेत कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.