भागलपुर, जून 28 -- सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा से कुमार राजेश गुप्ता की रिपोर्ट प्रखंड के खजुरी गांव की बेटी जूली कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में 739वीं रैंक प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयनित होकर सहरसा जिले का गौरव बढ़ाया है। गांव पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुखिया संतोष कुमार सिंह ने उन्हें पाग, चादर और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके माता - पिता शंभू मिश्रा और मीना देवी को भी सम्मानित किया गया। जूली ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। इससे पहले उनका चयन समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में पेशकार पद पर हो चुका है तथा स्नातकोत्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला है। यह भी पढ़ें- सहरसा: खजुरी की बेटी जूली ब...