भागलपुर, अगस्त 29 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शनिवार को कोसी प्रोजेक्ट में प्रदर्शन किया। महासंघ के जिला मंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ व हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी बीते छह अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सहरसा द्वारा भोजनावकाश के समय कोशी प्रोजेक्ट में प्रदर्शन कर देशव्यापी कर्मचारी एकता का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपनी जायज और मूलभूत मांगों को लेकर संघर्षरत कर्मचारियों के प्रति हरियाणा सरकार दमनात्मक रवैया अपनाए हुए हैं। कर्मचारियोंके ऊपर किए जा रहे दमनात्मकबकार्रवाई अविलंब बंद हो वरना राष्ट्रीय स्तर पर आं...