सहरसा: कोसी की लाइफलाइन पर छह दिनों तक रहेगा दो घंटे का ब्लॉक, तीन ट्रेनें रहेगी प्रभावित
भागलपुर, अगस्त 22 -- सहरसा से रंजीत की रिपोर्ट कोसी की लाइफलाइन सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपरिया-धमाराघाट रूट पर बोल्डर अनलोडिंग कार्य के लिए छह दिनों तक दो घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान तीन ट्रेनें नियंत्रित कर देर से चलाई जाएगी। ट्रैफिक ब्लॉक 22, 23, 25, 26, 28 और 29 अगस्त की सुबह 7.45 से 9.45 तक लिया जाएगा। इस कारण सहरसा से समस्तीपुर जाने वाली मेमू ट्रेन(63343) सहरसा-कोपरिया के बीच 50 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। समस्तीपुर से सहरसा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन(55566) समस्तीपुर-कोपरिया के बीच 50 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होकर अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस बनमनखी-अमृतसर के बीच आधा घंटा नियंत्रित होकर चलेगी। यह भी पढ़ें- जनसेवा एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेनें 6 दिन लेट चलेंगी, सहरसा-मानसी रूट पर 29 अगस्त तक ब्लॉक मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.