सहरसा: कोच इंडिकेटर चालू नहीं होने से यात्रियों को परेशानी
भागलपुर, मई 15 -- सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश गुप्ता की रिपोर्ट सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर कोच इंडिकेटर के लिए खंभे लगाए जाने के बावजूद अब तक सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को बोगी खोजने में काफी परेशानी होती है। ट्रेन आने के समय यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बना रहता है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चों के साथ यात्रा करने वाले लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जल्द कोच इंडिकेटर सेवा चालू करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सहरसा: सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.