भागलपुर, जुलाई 8 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को हुए दर्दनाक भूस्खलन हादसे में सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के सरडीहा पंचायत अंतर्गत बलथी गांव निवासी प्रवासी मजदूर विकास कुमार सिंह (40) की मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की पहचान बलथी गांव के वार्ड संख्या-5 निवासी विनय भूषण के पुत्र विकास कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह रोजगार की तलाश में केरल गए थे और वायनाड जिले के कल्लाडी क्षेत्र में निर्माणाधीन मेप्पाडी- कल्लाडी टनल रोड परियोजना में फोरमैन के रूप में कार्यरत थे। यह भी पढ़ें- सहरसा : केरल के भूस्खलन में सिमरी बख्तियारपुर के प्रवासी मजदूर की मौत परिजनों ने बताया कि लगात...