भागलपुर, जून 6 -- सहरसा। विधि विभाग बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए सहरसा जिला के लिए कृष्ण मुरारी प्रसाद को लोक अभियोजक बनाया है । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके कृष्ण मुरारी प्रसाद वर्तमान में जिला विधि विवि वेत्ता संघ के सचिव है । इससे पूर्व सिविल कोर्ट सहरसा में अपरलोक अभियोजक एवं विशेष लोक अभियोजक पोक्सो भी रह चुके हैं। राजेश्वर प्रसाद यादव लोक अभियोजक के रूप में कार्य कर रहे थे । वहीं विनय कुमार सिंह को विधि विभाग राज्य सरकार के द्वारा दूसरी बार सरकारी अधिवक्ता (जीपी ) बनाया गया है । सरकार के नोटिफिकेशन के बाद अधिवक्ताओं ने बधाई दी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.