भागलपुर, मई 12 -- सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश की रिपोर्ट सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के कानू टोला से सैनी टोला जाने वाली सड़क जर्जर हालत में रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे एवं उखड़े हिस्से होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, वहीं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। खासकर बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से अविलंब सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...