भागलपुर, मार्च 27 -- सिमरी बख्तियारपुर, हिटी। बलवाहाट थाना क्षेत्र के कांठो पंचायत के वार्ड संख्या 11 में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग में पांच परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। अगलगी की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार अगलगी में चंद्र किशोर यादव, राजकिशोर यादव, आनंदी यादव, अरुण यादव एवं अंगद कुमार के घर जल गए। घर में रखा कपड़ा, खाद्य सामग्री, नगदी, मवेशियों का चारा समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, मुखिया भोलेन्द्र राय, पंचायत समिति सदस्य परितोष कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवारों को ज...