सहरसा: कल से बनगांव में गूंजेगी भागवत कथा की अमृतधारा
भागलपुर, जून 14 -- कहरा सहरसा से विजय झा की रिपोर्ट सदर प्रखंड के कहरा स्थित बनगांव के पुबारी टोला में 15 से 21 जून तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजनकर्ता शंकर कात्यायन ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ 15 जून को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा बाबाजी कुटी से निकलकर विभिन्न देवी-देवता स्थलों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम चार बजे से सात बजे तक प्रसिद्ध कथावाचक मारुति किंकर जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। यह भी पढ़ें- रामनगर दुर्गा मंदिर परिसर में होगा श्रीमद भाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.