सहरसा: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ मौनी बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भक्ति में डूबा गांव
भागलपुर, जून 23 -- पतरघट से पुलेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पतरघट। प्रखंड क्षेत्र के कहरा स्थित मौनी बाबा कुटी में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा एवं नगर भ्रमण के साथ चार दिवसीय मौनी बाबा प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा एवं गायत्री महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हो गया। सुबह पूजा-अर्चना के बाद निकली कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुईं। पीले, भगवा और लाल वस्त्रों से सजी श्रद्धालुओं की टोली ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया। आयोजन स्थल सहित पूरे गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हरेक घर में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। आयोजन समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.