भागलपुर, जुलाई 6 -- सहरसा से राजेश कुमार की रिपोर्ट बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य सामान्य पर्षद की बैठक में हुए निर्णय के संदर्भ मे प्रमंडलीय आयुक्त ऑफिस गेट के पास कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन आयुक्त कार्यालय में सौंपा।बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि एनपीएस को समाप्त कर सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। संविदा, आउटसोर्स, दैनिक वेतनभोगी जैसी रोजगार व्यवस्था को समाप्त किया जाए। आठवां वेतन को लागू किया जाय। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार ने कहा कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के साथ सरकार से वार्ता एवं समझौ...