भागलपुर, अप्रैल 5 -- सोनवर्षा राज। स्थानीय थाना क्षेत्र के विराटपुर पंचायत अन्तर्गत जलसीमा गांव में रविवार को चारदीवारी पर पानी डालने के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी अनुसार जलसीमा गांव वार्ड नंबर 3 निवासी हरिनंदन प्रसाद सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह अपने नवनिर्मित चारदीवारी पर मोटर के सहारे पानी डाल रहा था। तभी नीचे लटक रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे वह नीचे तड़पने लगा। जब तक आसपास के लेाग कुछ समझते तबतक उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण सिंह का भतीजा है। घटना के बाद मृतक की पत्नी नेहा कुमारी रोती बिलखती बार बार बेहोश हो जाती थी। बार बार यही कहती थी कि आब केकरा लाय के रहबै हो भगवान हमर सुहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.