भागलपुर, मार्च 19 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना परिसर में गुरुवार को आगामी ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने की। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों पर्व क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक हैं और इन्हें आपसी भाईचारे के साथ मनाना जरूरी है। उन्होंने सभी समुदायों से प्रशासन का सहयोग करने और जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर भी रूट चार्ट एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पूर्व प्रमुख रमेश चंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि जमील आफताब सहित कई गणमान्य लोग मौ...