सहरसा: इनामी अपराधी का आत्मसमर्पण
भागलपुर, मई 13 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में वांछित /फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा की जा रही लगातार छापेमारी एवं गिरफ्तारी के भय से पुलिस की दबिश में पस्तपार थाना कांड संख्या 23/2024 में वांछित अभियुक्त एवं 15 हजार रुपये का इनामी पस्तपार थाना क्षेत्र के जलैया निवासी वीपी यादव ने मंगलवार को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वीपी यादव का अपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ तीन कांड दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.