भागलपुर, अगस्त 21 -- सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के देहद पंचायत के पूर्व मुखिया तुम सिंह के आवास पर शुक्रवार को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने सुरसर नदी में डूबने से मृत लालकुन सादा के परिजन को चार लाख रुपये की आपदा सहायता राशि का चेक सौंपा। मंत्री ने मृतक की माता पामा देवी को मुख्यमंत्री राहत एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि राशि का सदुपयोग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और उनके भविष्य को संवारने में करें। सरकार आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।इसके बाद मंत्री ने कोपा स्थित पंचायत सरकार भवन पहुंचकर 56 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत का पर्चा वितरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराने क...