भागलपुर, दिसम्बर 18 -- सहरसा, निज संवाददाता। गुरुवार को क्षेत्र में मौसम में काफी उत्तर चढ़ाव रहा। सुबह मौसम साफ था, समयपर सूर्योदय भी हुआ। पर 7 बजे के कुछ देर बाद अचानक से पूरा क्षेत्र घना कुहासा से छा गया। कुहासा इतना घना था कि 10 फीट से आगे कुछ नजर नहीं आ रहा था। लाइट जलाकर धीमी गति में वाहन सड़कों पर चलाई जाने लगी। कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हुई। घना कोहरा करीब 9.30 बजे सुबह तक छाया रहा। उसके बाद फिर से धूप खिली। जिसके बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया था। ठंड बढ़ने से बुजुर्गों की परेशानी बढ़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.