सहरसा: आंधी-बारिश के बाद सिमरी बख्तियारपुर में जलजमाव
भागलपुर, मई 26 -- सिमरी बख्तियारपुर से कुमार राजेश गुप्ता की रिपोर्ट सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण मुख्य सड़कों से लेकर विभिन्न वार्डों में भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अचानक हुए इस जलजमाव के कारण सुबह से ही आम नागरिकों, राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर कई वार्डों के सड़कों पर जलजमाव बढ़ जाने से राहगीरों के लिए पैदल चलना भी दूभर हो गया। शहर में जलजमाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पूरी टीम को क्षेत्र में उतरने का निर्देश दिया। कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में नगर परिषद के सफाई कर्मी ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.