भागलपुर, अगस्त 29 -- सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट चिरैया थाना पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो लोडेड कट्टा, 37 जिंदा गोलियां और एक बिंडोलिया बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कनरिया थाना क्षेत्र के हसुलिया गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी बिरजू यादव और अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर के प्रभारी एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार पांडेय ने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान चिरैया पुलिस को यह सफलता मिली। बताया कि शुक्रवार देर शाम चिरैया थाना के रात्रि गश्ती पदाधिकारी सह अपर थानाध्यक्ष...