सहरसा: अपराधी को बिहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
भागलपुर, मई 13 -- सत्तर कटैया से राजेश कुमार सिंह बिहरा थाना पुलिस ने अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर सत्तर छिपा टोला से गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि सत्तर छिपा टोला निवासी राम कुमार यादव पर लूट, गोलीबारी सहित अन्य मामला था जिसमें वह फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा कई बार छापेमारी की गई लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो सका। लगातार फरारी रहने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा उसपर ईनाम घोषित किया गया। बिहरा थाना के नये थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने गुप्त सूचना के आधार पर छिपा टोला में छापेमारी कर रामकुमार यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले के वरीय अधिकारी को इस संबंध में जानकारी देकर आवश्यक पुछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्त की काफी तलाश थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.