भागलपुर, मई 15 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट पीएम सेतु योजना के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की गुणवत्ता और प्रासंगिकता बढ़ाने के लिए हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत उन्हें अपग्रेड किया जाएगा। इसका उद्देश्य आईटीआई को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना और उन्हें कौशल विकास के आधुनिक केंद्रों के रूप में विकसित करना है। हब-एंड-स्पोक मॉडल और आईटीआई का आधुनिकीकरण योजना के तहत एक हब(मुख्य) आईटीआई होगा जो आसपास के अन्य स्पोक आईटीआई (सहयोगी संस्थानों) के साथ मिलकर काम करेगा। इस मॉडल का उद्देश्य प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण को बेहतर बनाना और स्थानीय उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुशल युवाओं का एक बड़ा पूल तैयार करना है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आईआईटी परिसर में 16 को जॉब कैंप पीएम-एसईटीयू (प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार क्षमता रू...