सहरसा:एफसीएम थेरेपी से महिलाओं को मिली एनीमिया से राहत
भागलपुर, जून 12 -- सलखुआ से गोपाल कृष्ण की रिपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलखुआ में शुक्रवार को आयरन की कमी (एनीमिया) से जूझ रही 15 गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज़ (एफसीएम) थेरेपी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि गर्भावस्था में आयरन की पर्याप्त मात्रा मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। एफसीएम थेरेपी कम समय में शरीर में आयरन की कमी दूर कर हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ाने में सहायक है। इससे प्रसव के बाद महिलाओं की रिकवरी भी तेज होती है। जिला स्वास्थ्य समिति सहरसा एवं पीरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधियों की सतत मॉनिटरिंग से यह पहल सफल रही। कार्यक्रम में सीएचसी के चिकित्सक, एएनएम, जीएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.