बलिया, जून 23 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। लोड अधिक होने के चलते बिजली आपूर्ति का संकट झेल रही बड़ी आबादी को राहत देने के उद्देश्य से सहरसपाली फीड का भार (लोड) स्थानांतरित कर दिया गया है। मंगलवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई तथा उनके समाधान की प्रगति की समीक्षा की गई।

समस्या का समाधान दुबहड़ बिजलीघर से संबंधित समस्याओं पर विशेष रूप से बात हुई। अधिकारियों ने डीएम को बताया कि दुबहड़ उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी पोषक सहरसपाली पर अत्यधिक भार की समस्या को दूसरे 11 केवी पोषक जनाड़ी पर स्थानांतरित कर दूर कर दिया गया है। इसके बाद दुबहड़ क्षेत्र में आपूर्ति की समस्या समाप्त हो गई है और अब उपभोक्ताओं को बेह...