भागलपुर, अप्रैल 29 -- सहरसा से मनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट भागलपुर जिले के सुल्तान‌गंज में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी की निर्मम हत्या की खबर के बाद सहरसा नगर निगम कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति की कामना की। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा और उप महापौर उमर हयात गुड्डू ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस असहनीय पीड़ा झेलने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। शोक सभा में उप नगर आयुक्त, स्वच्छता पदाधिकारी , कार्यपालक अभियंता नगर विकास, प्रमंडल सहरसा, कार्यपालक पदाधिकारी सौर बाजार, नितीश कुमार सहायक अभियंता ,पंकज कुमार, कनीय अभियंता दिलीप कुमार, पुजा कुमारी , पार्षद मो अकबर हुसैन, पार्ष...