सहयोग से जरूरतमंद बेटी का बौद्ध रीति से कराया विवाह
पीलीभीत, जुलाई 7 -- भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से समाज के सहयोग से एक जरूरतमंद बेटी का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज से संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। संगठन की ओर से कहा गया कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना सामाजिक जिम्मेदारी है और इसी उद्देश्य से समय-समय पर मानव सेवा व सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य किए जाते हैं। संगठन ने शिक्षा, सामाजिक न्याय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे भी सक्रिय रहने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.