सहयोग सह जनकल्याण शिविर की तैयारी तेज, बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश
खगडि़या, जून 11 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड क्षेत्र के चौथम एवं बुच्चा पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर तथा आगामी 17 एवं 18 जून को सभी पंचायतों में प्रस्तावित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर की तैयारी को लेकर गुरुवार को प्रखंड एवं अंचल के अधिकारियों और कर्मियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर के सफल संचालन और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बीडीओ रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अंचलाधिकारी रविराज, पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नितेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी महेश कुमार, शिक्षा विभाग के बीईओ मनोज श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- खगड़िया : सहयोग सह जनकल्याण शिविर की तैयारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.