सहयोग शिविर 16 को, डोर टू डोर आवेदन लेने का निर्देश
आरा, जून 6 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता तीसरे चरण में आगामी 16 जून को बिहिया में होने वाले सहयोग शिविर की तैयारी को ले जगदीशपुर एसडीओ संजीत कुमार की ओर से बिहिया में शनिवार को बैठक की गई। इस दौरान अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। अधिकारियों और कर्मियों को डोर टू डोर आवेदन लेने और डिजिटाइजेशन का निर्देश दिया गया, ताकि शिविर के दिन अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराया जा सके। सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित तिथि से पहले अपनी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने की हिदायत दी गई। इस समीक्षा बैठक में प्रखंड और अनुमंडल स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर 16 को, डोर टू डोर आवेदन लेने का निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.