बेगुसराय, मई 13 -- बीहट, निज संवाददाता। बरौनी के बथौली में नौ जून को होने वाले सहयोग शिविर को लेकर बुधवार को डीएम ने बथौली पंचायत भवन में जागरूकता बैठक कर शिविर की सफलता को लेकर जरूरी निर्देश दिये।

सहयोग शिविर की तैयारी डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निबटान सहयोग शिविर के जरिये किया जायेगा। डीएम ने पंचायत भवन के कार्यों की समीक्षा की। पंचायत सचिव को लंबित कार्यों को जल्द निपटाने को कहा। मुखिया व पंचायतकर्मी को नियमित रूप से पंचायत भवन में बैठने एवं लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करने का निर्देश डीएम ने दिया।

समस्याओं के समाधान डीएम श्रींकांत शास्त्री तथा जिला पंचायती राज अधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर के जरिये लोगों की परेशानी को दूर किया जायेगा। दोनों अधिकारियों ने कहा कि सहयोग शिविर के बाबत आवदेन प्राप्त क...