पूर्णिया, जून 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10, 11 एवं 12 के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को मध्य विद्यालय उफरैल में द्वितीय सहयोग सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर निगम की महापौर विभा कुमारी, उप महापौर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त कुमार मंगलम, वार्ड पार्षद किरण देवी, ममता सिंह एवं भोला कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि यह दूसरा अवसर है जब नगर निगम क्षेत्र में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, आवास-पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के लिए प्राप्त हुए आवेदन यह कार्यक्रम नागरिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्र...