हाजीपुर, जून 2 -- हाजीपुर। निज संवाददाता लालगंज प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान 'जियो नन्ही परी' अभियान एवं गोद भराई दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बेटियों के प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना था।

कार्यक्रम का वितरण कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिकाओं (नन्हीं परियों) एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित करते हुए बेबी किट, जियो नन्ही परी शुभकामना संदेश प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर डीसीएलआर, वैशाली एवं स्थानीय विधायक संजय सिंह ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों के बीच सामग्री का वितरण किया तथा परिवारों को नवजात बालिकाओं के जन्म पर शुभकामनाएं दी।

गर्भवती महिलाओं की जागरूकता सहयोग शि...