सहयोग शिविर में सैकड़ों आवेदनों का हुआ निष्पादन
जहानाबाद, मई 19 -- कुर्था, निज संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देश पर कुर्था प्रखंड के पिंजरावां एवं बारा पंचायत भवन में गुरुवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। पिंजरावां पंचायत में शिविर शुरू होने से पहले 145 आवेदन प्राप्त हो चुके थे, जबकि शिविर के दौरान 26 और आवेदन लिए गए। इस प्रकार कुल 171 आवेदनों में से 152 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया। वहीं, बारा पंचायत में शिविर पूर्व 146 आवेदन प्राप्त हुए थे तथा शिविर के दौरान 52 आवेदन और मिले। कुल 198 आवेदनों में से 182 का तत्काल निष्पादन किया गया, जबकि बाकी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में सैकड़ों आवेदनों का हुआ निष्पादन शिविर के दौरान अरवल जिला प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश, जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.