सहयोग शिविर में समस्याओं का करें त्वरित समाधान:डीएम
सासाराम, जून 1 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर डीएम उदिता सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचल अधिकारी, बीपीआरओ सहित विभिन्न विभागों के प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सहयोग शिविर के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर जारी सभी दिशा-निर्देशों और आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सहरसा: 5 चिन्हित जगहों पर सहयोग शिविर का आयोजन कल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.