सहयोग शिविर में शहरवासियों का फूटा गुस्सा, सफाई और अव्यवस्था पर घिरा निगम
भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की ओर से विगत मंगलवार को आयोजित जन सहयोग शिविरों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर आम जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। निगम क्षेत्र के 14 वार्डों में 2 जून को लगाए गए इन शिविरों में कुल 203 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से करीब 50 शिकायतें अकेले शहर की बदहाल साफ-सफाई और अव्यवस्था को लेकर है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने जर्जर सड़कों और नालों के निर्माण की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है।शनिवार तक प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद सामने आया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी और नए आवास की मांग को लेकर 36 आवेदन मिले हैं, जबकि नगर निगम की योजना शाखा को 34 आवेदन सौंपे गए हैं। इसके साथ ही दाखिल-खारिज के पेंडिंग मामलों को लेकर भी नागरिकों ने कई आवेदन जमा किए हैं। कचरों का अंबार, समय पर सफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.