जहानाबाद, जून 2 -- मेहंदिया निज संवाददाता। प्रखंड के बेलसार पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर के दौरान उस समय कुछ देर के लिए हलचल मच गई, जब एक युवक अचानक जोर-जोर से अपनी बात रखने लगा। युवक बालू की समस्या, सड़क की बदहाल स्थिति तथा अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें उठा रहा था। उस समय जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश तथा स्थानीय विधायक मनोज कुमार शर्मा सहयोग शिविर का निरीक्षण कर रहे थे। यह भी पढ़ें- बसही में सहयोग शिविर में अधिकारी ने सुनी शिकायतयुवक की शिकायतें इसी दौरान बेलसर ग्राम निवासी राजेश कुमार तेज आवाज में अपनी बातें रखने लगा। युवक के व्यवहार को देखकर वहां मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान उसकी ओर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक लगातार हंगामा कर रहा था। इस दौरान मौके पर मौजूद प्रख...