सीतामढ़ी, जून 18 -- प्रलयंकर सुरसंड। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीपीसी भवन में आयोजित तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर के दूसरे दिन स्थानीय विधायक प्रो. नागेंद्र राउत ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में विधायक ने पांच श्रमिकों के बीच लेबर कार्ड तथा सात लोगों को जन्म प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर सरलता से उपलब्ध हो। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में विधायक ने लाभुकों को सौंपे प्रमाणपत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमल आदित्य ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन विभिन्न विभागों से संबंध...